KhabarFast

HARYANA NEWS: पानीपत में पसरा मातम, सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, इकलौता चिराग बुझा

Parth Jha | 23 Apr, 2026

Panipat Road Accident: हरियाणा के पानीपत के गांव बबैल से पलहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सडक किनारे खड़े दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चे कई फुट दूर उछल कर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस हादसे की जांच में जुट गई।  

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निकले, तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक आपस में चाचा-भतीजे थे, जिनकी उम्र करीब 14 और सात साल थी। विनीत तीसरी कक्षा में पढ़ता था, जबकि गुनीत आठ्वीं कक्षा का छात्र था। दोनों के पिता गाड़ी चलाते करते हैं। इनके परिवार में 4 दिन बाद लड़की की शादी होनी है, जिसकी तैयारी चल रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।

Also read: HARYANA NEWS: भिवानी में शादी समारोह बना जंग का मैदान, आधा दर्जन युवकों ने चार बच्चों के पिता की हत्या, एक गंभीर

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दोनों बच्चे

मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय विनित पूत्र सोनू और 14 वर्षीय गुणीत पूत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। गुणीत परिवार का इकलौता चिराग था। उससे बड़ी लड़की है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांचव के पास ही सड़क पर थे, तभी सामने से आ रही तेज रप्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।