KhabarFast

HARYANA NEWS: पानीपत में शादी वाले घर में पसरा मातम, बहन की शादी में आए भाई की हत्या

Parth Jha | 13 May, 2026

Panipat Murder Case: हरियाणा के पानीपत में बहन की शादी में शामिल होने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है।

मृतक की भाभी मीनू ने बताया कि शादी समारोह के दौरान कुणाल के कुछ दोस्त नशे की हालत में घर पहुंचे थे। देर रात वे घर के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे थे। परिवार ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। मीनू के अनुसार, परिवार वाले कुणाल को समझा रहे थे, तभी युवक जबरन घर में घुस आए और कन्यादान के लिए रखा नकदी वाला पैसा लेकर भागने लगे। आरोप है कि वे कुणाल को भी अपने साथ ले गए।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। मीनू का आरोप है कि रात करीब 2 बजे पुलिस स्टेशन में शिकायत देने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान कुणाल वापस घर आ गया था, लेकिन कुछ युवक दोबारा उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। बाद में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मीनू ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा है जिसमें करीब 15 से 20 युवक कुणाल को पीटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए और कहा कि परिवार को अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

Also read: HARYANA NEWS: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी

10-12 लोगों ने मिलकर युवक की हत्या

मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने बताया कि 11 मई की रात एक महिला ने शिकायत दी थी कि कुछ युवकों ने शादी समारोह में आकर मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बाद में मृतक युवक वापस घर आ गया, लेकिन उसके साथी उसे फिर बुलाकर ले गए। रात में किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसमें 10-12 युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।