KhabarFast

HARYANA NEWS: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकली मां की सड़क हादसे में मौत

Parth Jha | 18 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ में स्थित मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली एक मां सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।