Haryana News: देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक प्रचंड गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को बिगाड़ दिया है। हरियाणा के भी कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। हालांकि, राज्य में बारिश को लेकर पुर्वानुमान जारी किया गया है।
एचएयू हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने हरियाणा में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मदन खीचड़ के मुताबिक, 29 से 1 जून के बीच बारिश होने की संभावना है।
29 जून से बारिश की आशंका
डॉ मदन खीचड़ ने कहा कि पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके कारण धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि 28 मई तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मई से 1 जून तक बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों को सुबह और शाम के वक्त खेत का काम करना चाहिए।
दिल्ली-एनसीआर को भी मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने कहर बरपा रखा है। जिसके कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। 24 मई को दिल्ली में तापमान 43-45 डिग्री के बीच दर्ज की गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावि करेगा और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफाने आने की भी संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों में तापमान 6-8 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश होने की बात भी कही गई है।