KhabarFast

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, चार राज्यों था मोस्ट वांटेड

Parth Jha | 29 May, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ चार राज्यों का मोस्ट वांटेड बदमाश गुरमीत अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। करनाल में एनकाउंटर के दौरान टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड से फरार हो गया। 25 मई को सीआईए-1 ने उसे पकड़ा था। तब उसके कुल्हे के पास टांग में गोली मारी थी। उसे ईलाज के लिए करनाल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

सूत्र बता रहे है कि उसकी निगरानी के लिए 4 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। ईलाज के बाद उसे अरेस्ट कर कोर्ट से रिमांड पर लेना था। उससे पहले ही 28-29 मई की आधी रात को वो अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया। उसकी फरार होने की भनक लगने के बाद से पुलिस ने दौड़-भाग कर रही है। सिविल अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है , करनाल सिविल अस्पताल के पीएमओ बलवान सिंह ने बताया की शुक्रवार तड़के 4 बजे डीएसपी राजीव का फोन आया कि बदमाश भागा है, सीसीटीवी फुटेज चाहिए।

लूट की वारदातों में था वांटेड

पुलिस ने पंजाब के खरड निवासी गुरजीत सिंह को तरावड़ी पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और लूट के प्रयास के 23 दिन पुराने मामले में पकड़ा था। बदमाश हरियाणा के विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंप लूट की वारदातों में वांटेड था।