KhabarFast

Haryana News: फरीदाबाद में 10 से 12 बदमाशों ने मिलकर एक युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दशहत

Parth Jha | 15 Apr, 2026

Faridabad Crime News: हरियाणा में अपराधियों का सितम इस कदर बढ़ता जा रहा है कि लूट-पाट और हत्या की घटना बेहद आम हो चुके है। ऐसी ही एक वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 3 में देखने को मिली। जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फरीदाबाद के सेक्टर 3 में हुई है। जहां पर छोटे भाई से कुछ बदमाश पैसे छीन रहे थे। जिसके बाद युवक अपने भाई को बचाने आया तो बदमाशों ने उसी पर कर दिया हमला। देर रात करीब 12:30 बजे 10 से 12 बदमाशों ने युवक को पीट-पीट मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।