KhabarFast

Haryana News: गुरुग्राम में हीरो होंडा चौके के पास जमकर हुई फायरिंग, इस बड़े गैंगस्टर पर गहराया शक!

Parth Jha | 08 Mar, 2026
Firing In Gurugram: गुरुग्राम में बदमाशों ने एक बार फिर जमकर फायरिंग की है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने गाड़ियों के शोरूम बिग बॉय टॉयज पर कई राउंड गोलियां बरसाईं। ये मामला हीरो होंडा चौक का है। यहां पर बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला।
 
बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने हीरो होंडा चौक से गुजर रही बिल्डर की गाड़ी पर फायरिंग की। यह फायरिंग एक युवक की कार को निशाना बनाकर की गई। इस दौरान एक गोली ड्राइवर को छूकर निकल गई। वहीं, घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
आरोपियों की पहचान हुई
 
फायरिंग की इस घटना के बाद गुरुग्राम स्थित लग्जरी शोरूम का कांच का दरवाजा टूट गया। साथ ही कई लग्जरी गाड़यों के भी शीशे टूट गए। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना प्रभारी समेत क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
 
हिमांशु भाऊ गैंग पर शक
 
जानकारी के अनुसार, बिल्डर को अक्टूबर 2024 में हिमांशु भाऊ गैंग की ओर से धमकी देकर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब एक बार फिर फायरिंग की घटना ने उस मामले को ताजा कर दिया है। हालांकि, अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन, इस घटना को लेकर हिमांशु गैंग पर शक जताया जा रहा है। हालांकि, घटना की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।