KhabarFast

Haryana News: नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

Sachin Kumar | 27 Apr, 2026

Haryana News: अंबाला सिटी के वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। जहां उनके आधिकारिक प्रत्याशी संजीव शर्मा का नामांकत्र पत्र रद्द कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता हरीश शर्मा ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। अब उनका भी नाकांमन अटक गया है। उन्होंने पार्टी नेताओं पर नामाकंन रद्द करने का आरोप लगाया।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों और शपथ पत्रों की गहन जांच करने पर पाया गया कि संजीव शर्मा पर एनडीपीसी एक्ट के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। 

भाजपा ने फैसले का स्वागत किया

वहीं, संजीव शर्मा के नामाकंन रद्द होने के बाद भाजपा ने खुशी जाहिर की है। भाजपा नेता आनंद मनी ने कहा कि कानून की नजर में पारदर्शिता जरूरी है।

Also read: लव स्टोरी का भयावह अंत, राजस्थान में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस का क्या है प्लान बी

भले ही संजीव शर्मा चुनावी रेस से बाहर हो गए हैं लेकिन, कांग्रेस ने अपना बैकअप प्लान पहले से तैयार कर रखा था। संजीव शर्मा ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपनी पत्नी का नामांकन भी दाखिल करवाया था। अब उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरेंगी और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर ताल ठोकेंगी।