KhabarFast

Haryana News: हुड्डा को चौटाला ने दी धमकी, कहा- मैं जल्द उनके नाम सबके सामने लाने का काम करूंगा

Parth Jha | 23 Apr, 2026

Haryana News: चंडीगढ़ में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नायब सैनी सरकर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गेंहू खरीद के मुद्दे पर हमने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ड्यूटी लगाई है। किसान कष्ट निवारण केंद्र मंडियो में खोले ताकि किसानों को दिक्कत न आये। हमने सरकार को बाईओमेट्रिक बंद करने को कहा था लेकिन सरकार ने इसे बंद नहीं किया। जिससे किसान को दिक्कतें आई है।

अभय चौटाला ने कहा कि आज मंडियों में उठान नही हो रहा उठान न होने के चलते किसान को पैसा नही मिल पा रहा है। अब नई शर्त लगा दी कि गोदाम में गेंहू जाने कब बाद पैसा जारी होगा जिससे किसान को उसके हक का पैसा फसल बेचने के बाद भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तो निजी खरीदारों को किसान की गेंहू बेचने की तैयारी में थी ताकि नमी के नाम पर और बाकी चीजो पर किसानों का पैसा  काट सके इसकी लड़ाई हमने लड़ीं।

विशेष सत्र पर बोले अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव ला रही है , क्योंकि इनका प्रस्ताव केंद्र में गिर गया। सरकार को किसानों से माफी मांगने के लिए विशेष सत्र बुलाना चाहिए था। जब 2023 में महिला आरक्षण विल पास हो गया था तो यह संशोधन क्यों लाया यह बस परिसीमन करना चाहते थे। सारे विपक्ष को बधाई की इस के खिलाफ वोटिंग की। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि निकाय चुनावों पर बोले अभय 2 जगह से उम्मीदवार फाइनल किये गए। इनेलो से आनन्द खत्री सोनीपत मेयर पद के उम्मीदार, पंचकूला से मनोज कुमार अग्रवाल मेयर पद के उम्मीदवार और अंबाला आज शाम तक उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

Also read: ‘कांग्रेस महिलाओं को सिंबल के तौर पर देखते है’ हुड्डा पर किरण चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

हुड्डा को चौटाला ने दी धमकी

सोनीपत से कांग्रेस मेयर पद के उम्मीदवार के नाम वापिस लेने की चर्चा पर अभय चौटाला ने कहा कि  कांग्रेस भगदड़ मची हुई है। राज्यसभा में सब ने देखा कैसे खेला हुआ। , हुड्डा को वह 4 अन्य विधायकों के नाम बताए, नहीं तो मैं जल्द उनके नाम सबके सामने लाने का काम करूंगा।