Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में सलेमपुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां गैस ट्रांसफर के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना में बच्चों समेत 10 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यह हादसा यमुनानगर के सलेमपुर गांव में हुआ। जहां गैस ट्रांसफर के दौरान सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से घर की दीवारें ढह गई और पूरे घर में आग लग गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि इलाके में मची अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे में बच्चों समेत 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक ही परिवार पर बरपा कहर
हादसे में घायल हुए लोग एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों का सिविल अस्पताल जगाधरी में इस चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।