Haryana News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तानी जिस दिन से पैदा हुए हैं। बचपन से यानी 1947 से तब से यह ऐसी बातें करते आ रहे हैं। इतिहास गवाह है कि भारत ने हमेशा इनको जाकर ठोका है भारत में हमेशा चाहे वह 65 की लड़ाई हो चाहे वह 71 की लड़ाई चाहे कारगिल की लड़ाई हो चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो हमने इनको ठोका है यह सपने लेते रहते हैं अगर फिर कभी कोई हिमाकत की तो हिंदुस्तान इनको तहस-नस कर देगा।
राहुल गांधी ने कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं, और नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। असम दिल्ली से चलाया जाता है। "उन्होंने (मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा) अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके भी बड़ी गलती की है, अब उनके परिवार पर भी आरोप लगेंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को हर रोज सपने में नरेंद्र मोदी जी आते हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप भी आने लगे,जो सपने में आते हैं। वही यह जागने के बाद बोलने लग जाते हैं इनको और कोई बात तो आती नहीं है देश का विकास तो आता नहीं है। इनका भी 50 साल राज रहा इन्होंने देश का कोई विकास नहीं किया, उनकी संस्कृति नहीं है उनके विचार नहीं है। उनके लिए सत्ता प्राप्ति ही एक उद्देश्य है काम करना इनके बसका नहीं है।
आम आदमी पार्टी पर भड़के पीएम मोदी
राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है जिस पर अनिल विज ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि पहले तो वह इस बात से सहमत नहीं है कि आम आदमी भी कोई पार्टी है ये तो अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से इनका जन्म हुआ। अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया था। उसमें जो इनको जन समर्थन मिला उसकी आड़ में इन्होंने सारा डाटा इकट्ठा किया और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली। उनकी पार्टी की कोई पॉलिसी नहीं है कोई उनकी पार्टी का विचार नहीं है और यह टूटती जा रही है। अभी तो कुछ ही कैस हुए है। अब आगे देखना क्या होता है इनका।