HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इटली जाने और टॉफी गिफ्ट करने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आर्थिक तूफान की चेतावनी दी,लेकिन खुद हजारों करोड़ रुपये के विमानों में यात्रा कर रहे हैं और विदेश में टॉफी बांट रहे है। उन्होंने इसे "नेतृत्व नहीं, बल्कि दिखावा और नौटंकी" करार दिया जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी के उनके नानके जाने की तकलीफ हो रही है मोदी जी देश के लिए गए है और 20 अरब डॉलर का निवेश लेकर आये है पीएम मोदी राहुल गांधी की तरह मटरगश्ती करने के लिए बाहर नहीं जाते। देश के लिए बाकी देशों के साथ मधुर संबंध हो और हमारा दूसरे देशों के साथ अच्छा तालमेल हो तरक्की करें। इसलिए जाते है, जो आर्थिक तंगी की बात की जा रही है उसके लिए सरकार दोषी नहीं है, जो युद्ध हुआ है वह भारत नहीं कर रहा और ना ही करवा रहा है जो सामान बाहर से आता था उसका तो फर्क पड़ेगा ही।
गाय हमारी पूजनीय माता है- अनिल विज
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे हिंदू आस्था का सम्मान करें और गायों की कुर्बानी पूरी तरह बंद करें, जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह उन्होंने बहुत अच्छी बात कही है हिंदुस्तान के सभी मुसलमान और खास तौर से बंगाल के मुसलमान को भी इससे सीख लेनी चाहिए गाय हमारी पूजनीय माता है।