KhabarFast

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ चमक-गरज का अलर्ट, अगले तीन घंटे में मौसम ले सकता है करवट

Sachin Kumar | 30 May, 2026

Haryana News: देशभर के कई हिस्सों में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी अगले तीन घंट काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि, अगले तीन घंटे में बारिश के साथ चमक-गरज देखने को मिल सकती है।

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान 30 मई को दोपहर के बाद अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी,  कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, जींद,  अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी जिलों में आंधी व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावना है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

तहसील स्तर का पूर्वानुमान, पौने चार बजे तक वेलिड: गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, नारायणगढ़, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / तेज हवाएं / आंधी (60-70 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा फतेहाबाद, कैथल, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, नारायणगढ़, पंचकुला, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं / आंधी (40-60 KMPH) की संभावना जताई गई है।        

Also read: HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में खूनी झड़प, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो गंभीर रुप घायल

तेज हवाएं चलने की आशंका

वहीं, हांसी, हिसार, अदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, रानिया, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, जुलाना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेरि, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) की आशंका है।