KhabarFast

HARYANA NEWS: महम में युवक का गला काटकर हत्या, सिर और धड़ दोनों मिले अलग, शव देखकर लोगों में मचा हड़कंप

Parth Jha | 28 Mar, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के महम के गांव फरमाणा में खेत के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन और धड़ दोनों अलग थे, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय मोहित पुत्र वकील के रूप में हुई, जो मजदूरी करने का काम करता था। मोहित का सुबह से कुछ पता नहीं था। जब लोग खेतों की तरफ गए तो खेत में गेंहू की फसल के बीच मोहित का शव पड़ा था, जिसकी गर्दन अलग करके सिर को एक तरफ फेंका हुआ था और धड़ दूसरी तरफ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

दो दिन से लापता था मृतक

मृतक का ताऊ जोरा सिंह के मुताबिक, मोहित पिछले दो दिनों लापता था हमने पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज सुबह खेत में काम रहे लोगों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद हम घटना स्थल पहुंचे।