Haryana News: हरियाणा के महम में स्थित अनाज मंडी में लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात की। दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ये जो सरकार है। वो पोर्टल की सरकार है और किसानों को पोर्टल में ही उलझाने का काम कर रही है। पहले किसान और आढ़ती दोनों खुश थे। किसान खेत से अनाज लेकर आता था आढ़ती के पास डाल कर चला जाता है। उसमें न तो किसान दुःखी होता था और नहीं आढ़ती दुःखी होता था और अब किसानों और आढ़तियों को पोर्टल में इतना परेशान कर रखा है। कहीं पर अगूंठा लगाव। कहीं पर फोटो खिचवाओ। कहीं पर इनका सर्वर डाउन है। किसानों को पोर्टल में उलझकर रखा है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 750 किसानों ने सादात देखकर मंडीयो को बचाया है नहीं तो यहां पर भी अंबानी व अड़ानी का कब्जा होता। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा आज महम अनाज मंडी में लगभग सवा लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हों चुकी है लेकिन अभी तक दस हजार क्विंटल का ही उठाना हो पाया है जो कि ना के बराबर है। अगर इसी प्रकार चलता रहा तो अगले 24 घंटे में ही मंडी अवफलो हो जाएगी और किसानों को अनाज डलने की जगह ही नहीं मिलेगी।
दीपेंद्र हुड्डा ने उपायुक्त से की बातचीत
इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता से भी बता की और जल्द से जल्द समाधान निकालने की बात कही। दीपेन्द्र हुड्डा बताया कि डीसी ने कहा है कि शाम को अधिकारियों की मीटिंग लेकर कोई न कोई समाधान निकालेंगे।