KhabarFast

HARYANA NEWS: गुरुग्राम में प्यार नहीं, क्रूरता, महिला के साथ पहले की मारपीट, फिर अस्पताल में घुसकर एसिड से किया हमला

Parth Jha | 09 Mar, 2026

HARYANA NEWS:  हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। उस व्यक्ति ने अस्पताल के अंदर घुसकर महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इस मामले पर महिला ने पुलिस को बताया कि वो इस लड़के के साथ लिव-इन में रहती थी। आठ मार्च को उसने मेरे साथ पहले मारपीट की थी, जिसकी वजह से मैं अस्पताल में भर्ती हो गई थी। जिसके बाद उसने अस्पताल में आकर मेरे ऊपर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम पवन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच में जुट गई है।

महिला पर एसिड से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के पुलिस थाना सेक्टर -10A को एक सूचना मिली था कि सरकारी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए आई थी। जिसके बाद किसी व्यक्ति ने उसके ऊपर एसिड से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का बयान भी पुलिस टीम ने दर्ज किया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। वह रेवाड़ी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथ-साथ एक अन्य पुरुष और महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।