Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। Board of School Education Haryana यानी HBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसके बाद 10वीं का परिणाम घोषित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 12वीं और 10वीं के नतीजे 12 से 15 मई के बीच जारी हो सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड चेयरमैन Pawan Kumar Sharma ने भी रिजल्ट की संभावित टाइमलाइन साझा की है।
यहां देख सकते है रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे और इसके बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव होगा। इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक चली थीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में कुल 5,66,411 छात्र शामिल हुए थे।
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “HBSE 10th Result 2026” या “HBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
क्या कहते है शिक्षा विशेषज्ञ?
रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुननी होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि स्ट्रीम का चयन करते समय छात्रों को अपने करियर लक्ष्य और रुचि को ध्यान में रखना चाहिए। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन मार्कशीट जरूर डाउनलोड करें। यह अस्थायी दस्तावेज कई जगह जरूरी हो सकता है। मार्कशीट में नाम, रोल नंबर और अंक जैसी जानकारी को ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।