KhabarFast

Haryana News: अंबाला में रफ्तार के कहर ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Parth Jha | 07 Apr, 2026

Ambala Road Accident: हरियाणा के अंबाला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां रफ्तार के कहर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। शहजादपुर के गांव धनाना के पास एक कॉलेज बस और एम्बुलेंस के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बेटा अपने पिता को अस्पताल छोड़कर सुकून से घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर चीख-पुकार और मलबे में तब्दील ये गाड़ियां गवाही दे रही हैं कि टक्कर कितनी जोरदार थी। जानकारी के मुताबिक, शहजादपुर का रहने वाला लक्ष्य अपने बीमार पिता को अंबाला के अस्पताल में भर्ती कराकर एम्बुलेंस से वापस लौट रहा था। उसे क्या पता था कि जिस एम्बुलेंस को लोग जीवन बचाने वाली गाड़ी कहते हैं, वही उसकी आखिरी सवारी बन जाएगी। जैसे ही एम्बुलेंस धनाना गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही स्वामी देवीदयाल संस्थान की तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में फर्जी LPG मैसेज से हड़कंप, साइबर ठगों ने बनाई कनेक्शन सरेंडर कराने की साजिश

जांच में जुटी पुलिस 

चश्मदीदों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस चालक बलविंदर और लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।