KhabarFast

पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ मारा गया आम आदमी, अनिल विज ने SP को दिए सख्त निर्देश

Parth Jha | 02 May, 2026

HARYANA NEWS: कहते है कि जब मौत आती है तो कहीं भी आ सकती है। दो युवक जो अपनी ड्यूटी पूरी करके घर के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। मामला अंबाला कैंट से सामने आया जहां पर दो युवक रात के 1 से 2 बजे के बीच अपने घर की और वापिस जा रहे थे कि अचानक जब वो गांव टूंडला के मोड के पास पहुंचे तो गोलियां चलने की आवाज आई।

मृतक युवक के साथी ने देखा कि तीन गाड़ियां आ रही है जिसमें एक बोलेरो और दो पुलिस की है। पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो रही थी। इसी बीच बाइक पर चल रहे बाइक सवार युवक को गोली लगी और कुछ दूर जाकर बाइक नीचे गिर गई और बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया कि युवक को गोली पुलिस की लगी है या फिर पशु तस्करों की। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक हस्पताल में ले जाया गया। युवक के परिजन भी हस्पताल पहुंचे। वहीं अंबाला कैंट DSP ने मीडिया से पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक को गोली किसकी लगी है ।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बीती रात टुंडला के निकट गोली लगने से युवक गुरप्रीत सिंह की मौत के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश अम्बाला एसपी को दिए। विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों को इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अनिल विज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही एसपी को फोन मिलाते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दोरान उन्होंने बताया कि रात्रि गौ तस्कर थे जोकि गौ लेकर जा रहे थे और जैसे ही पुलिस को पता लगा तो हमारी पुलिस की दो जिप्सियां पीछे लगी। आरोपियों ने गोलियां चलाई जोकि उनके हलके के गांव गरनाला निवासी युवक गुरप्रीत सिंह को लगी। पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि गोली किसकी लगी। उन्होंने इस मामले में अम्बाला एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।