KhabarFast

महिला आरक्षण बिल गिरने पर अनिल विज विपक्ष पर किया कटाक्ष, कहा- महिलाओं की शक्ति से घबरा गए

Parth Jha | 18 Apr, 2026

HARYANA NEWS: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी मुद्दे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज  ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के मामले में जांच की जाए। विज ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये आरोप सामने आए है कि राहुल गांधी ने लंदन में नागरिकता ली हुई है, और अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोर्ट ने केवल जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद ही कोई ठोस निष्कर्ष निकल पाएगा।

कल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोटों से गिर गया जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के पुरुष महिलाओं की शक्ति से घबरा गए, और घबरा कर बिल को गिरवा दिया जबकि ये बिल सभी महिलाओं के पक्ष में था। महिलाओं को हक देने का बिल था। क्योंकि लोकसभा की सीट 1976 में जितनी सीटें थी आज भी उतनी ही है जबकि तब और आज में पॉपुलेशन में काफी अंतर है उन्होंने बताया कि 172 सीटे तो ऐसी है जिनकी जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है। ये एक प्रतिनिधि के लिए सबके ग्रीवेंस को सुनना मुमकिन नहीं है। इन सबको बराबर करना। बहुत आवश्यक था लेकिन विपक्ष ने जनहित के काम को इकट्ठे होकर इसको गिरवा दिया।

दुष्यंत के साथ हुई बदतमीजी पर बोले अनिल विज

कल पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर उनके साथ बदतमीजी के आरोप लगे है। जिसे लेकर मंत्री अनिल विज बोले कि ये बहुत गलत बात है कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना सरकार का महत्व है, लेकिन सबके मान सम्मान रखना भी जरूरी है।