KhabarFast

HARYANA NEWS: अनिल विज के जज्बे का सलाम, अंदाज़ देख समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बने कैबिनेट मंत्री

Parth Jha | 17 Feb, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज गिरने से घायल हो गए हैं, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें सख्त आराम की सलाह दी है।हालांकि, चोट के बावजूद विज का जज़्बा कम नहीं हुआ। पट्टियां बंधी होने के बाद भी वे “चल री सजनी अब क्या सोचे” गुनगुनाते नज़र आए। उनका यह अंदाज़ समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि 20फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं। डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। विज की गैरमौजूदगी की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष-दोनों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विज स्वास्थ्य लाभ के बावजूद सदन में पहुंच पाएंगे या नहीं।

जल्द स्वस्थ होने की कामना

फिलहाल समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि खुद विज ने अपने अंदाज़ से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है। बता दें कि 20 तारीख से हरियाणा विधासभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है।