KhabarFast

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Parth Jha | 29 May, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और हांसी जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

IMD के मुताबिक, तेज हवाओं और गरज-चमक के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की अपील की गई है।

Also read: Haryana HTET: हरियाणा में HTET परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, यह पूर्वानुमान 29 मई 2026 को शाम 7:25 बजे जारी किया। बदलते मौसम के चलते हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की भी संभावना है। साथ प्रदेश की जनता को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।