KhabarFast

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Sachin Kumar | 16 May, 2026

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में अब तक 80 पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी है। जिसी वजह से लगभग 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि शिक्षा-व्यवस्था के भीतर मौजूद एक बड़े नेटवर्क का नतीजा है।

राहुल का सरकार से सवाल

उन्होंने दावा किया कि देश में अब तक 80 बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी है। जिसकी वजह से लगभग 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि शिक्षा-व्यवस्था के भीतर मौजूद एक बड़े नेटवर्क का नतीजा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोगों को विश्वविद्यलयों में नियुक्त किया जा रहा है, इसी वजह से शिक्षा संस्थानों की विश्वसनीयता कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आरएसएस से जुड़ा है, तो उसे कुलपति जैसे अहम पदों पर नियुक्त किया जाता है।

Also read: अब नहीं होगी LPG सप्लाई में कमी! PM मोदी ने UAE के साथ किए अहम समझौते

शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा-व्यवस्था के पैसे कमाने का जरिया बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS-BJP और उनसे जुड़े लोगों का एक गठजोड़ शिक्षा संस्थानों के भीतर काम कर रहा है। जिसने पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांग कि की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए। साथ ही नेता विपक्ष ने कहा कि पेपर लीक में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।