KhabarFast

Apple लवर्स के लिए खुशखबरी! iPhone 15 की कीमत में भारी गिरावट

Parth Jha | 31 May, 2026

Apple ने अपने iPhone 15 की कीमत में बड़ी कटौती की है। जिसके बाद यह फ़ोन अपने लॉन्च प्राइस से ₹22,000 से ज्यादा सस्ता हो गया है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार A16 Bionic चिप और शानदार कैमरा सिस्टम के साथ आने वाला यह iPhone अब ₹57,900 में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के जरिए इसकी प्रभावी कीमत को और भी कम किया जा सकता है। ऐसे में जो यूजर्स कम कीमत में Apple इकोसिस्टम का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

जानें कीमत

भारत में iPhone 15 को लॉन्च के समय ₹79,999 में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह Vijay Sales पर सिर्फ ₹57,900 में उपलब्ध है, यानी करीब ₹22,099 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर अतिरिक्त ₹3,500 तक का ऑफर भी मिल सकता है। अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो यह लगभग ₹2,688 प्रति महीने से शुरू हो जाती है (24 महीने की अवधि के साथ)। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना फोन देकर और भी बचत की जा सकती है।

Also read: Vivo के नए वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन

iPhone 15 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी देता है और वीडियो देखने का अनुभव अच्छा बनाता है।

परफॉर्मेंस

इसमें Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभाल लेता है। फोन में 6GB RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए अच्छा आउटपुट देता है।

Also read: Vivo S60 हुआ लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले; जानें कीमत

दमदार बैटरी

iPhone 15 में 3349mAh बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें IP68 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

अगर आप Apple इकोसिस्टम में एंट्री लेना चाहते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 15 अभी भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि अगर आपको लेटेस्ट फीचर्स और अपग्रेडेड हार्डवेयर चाहिए, तो आप नए फ्लैगशिप जैसे Samsung Galaxy S26, Vivo X300 या OnePlus 15 जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।