Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट 1,39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। मुंबई में सोने की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जहां 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) लगभग 1,52,310 से 1,52,880 रुपये के आसपास और 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) लगभग 1,39,660 से 1,41,010 रुपये के बीच मिल रहा है। चांदी की कीमत 1 किलोग्राम के लिए लगभग 2,44,210 से 2,50,000 रुपये के बीच मिल रहा है।
अन्य महानगरों का हाल
चेन्नई और कोलकाता में भी सोने-चांदी की कीमत उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना लगभग 154,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 141,260 रुपये मिल रहा है रहा, जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोना लगभग 152,360 रुपये और 22 कैरेट लगभग 139,660 प्रति 10 ग्राम मिला रहा है। वहीं चांदी की कीमत ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम से अधिक बनी हुई है।