PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत जश्न भाजपा मुख्यालय दिल्ली में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में वे पांचों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब देखने को मिला। भाजपा ऑफिस में पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी इस दौरान एक अलग परिधान में नजर आए।
पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर खुशी झलकती है। वो खुशी मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं। आज का यह दिन कई मायनों में खास है। उन्होंने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। यह भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की कसौटी पर, भरोसा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर.. मैं बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
कमल ही कमल खिला-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया है। आपने नया इतिहास रचा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद अपने संबोधन का जिक्र किया और कहा कि मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से होते हुए गंगा सागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।