KhabarFast

BJP: कौन थे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक? कब हुई थी स्थापना, जानें इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

Parth Jha | 06 Apr, 2022

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है।इस मौके पर भाजपा अपने स्थापना दिवस पर आज पार्टी पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर देश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा, साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

जानकारी के अनुसार पार्टी के स्थापना दिवस पे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14अप्रैल तक बीजेपी द्वारा समरसता सप्ताह आयोजित कर सेवाकार्य किये जाएंगे। सेवा कार्य के अन्तर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण का कार्य, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था आदि सेवा कार्य किये जाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिसका नाम पहले भारतीय जनसंघ था। जिसकी स्थापना 1951मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी, इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952के संसदीय चुनाव में 3सीटें प्राप्त की थी। जिसमे डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी शामिल थे। सन 1980में जनता पार्टी टूट गयी। 6अप्रैल 1980को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी। भारतीय जनसंघ के एक गुट ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जनसंघ से अलग होकर समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

अखिल भारतीय जनसंघ की कथित विचारधारा “एकात्म मानववाद” सर्वप्रथम 1965में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी। जनसंघ हिन्दुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता है और नीतियां ऐतिहासिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवाद की पक्षधर रहा है। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है। जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना अखिल भारतीय जनसंघ के मुख्य मुद्दे हैं।