KhabarFast

iPhone 18 Pro की फीचर्स डिटेल हुई Leak, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास

Parth Jha | 01 Jun, 2026

Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। नई लीक्स के मुताबिक Apple इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नए मॉडल ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और हाईब्रिड डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।

छोटा होगा Dynamic Island

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एपल का पसंदीदा ग्लास-एंड-मेटल फ्रेम बरकरार रह सकता है, हालांकि Dynamic Island को करीब 35 प्रतिशत छोटा किए जाने की चर्चा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही, नई LTPO+ डिस्प्ले तकनीक के इस्तेमाल से बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार होने की उम्मीद है।

Also read: Vivo के नए वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा लंबा बैकअप

बैटरी के मामले में भी एपल बड़ा बदलाव कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। नई चिपसेट और अधिक ऊर्जा-कुशल डिस्प्ले के साथ यूजर्स को लंबी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की संभावना है।

कैमरा सिस्टम में हो सकते हैं बड़े सुधार

कैमरा अपग्रेड इस बार सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल प्राइमरी कैमरे में Variable Aperture तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से कैमरा अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकेगा।

इसके अलावा, Samsung के नए Stacked Image Sensor का इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा है, जिससे डायनामिक रेंज बेहतर होगी और फोटो में नॉइज कम देखने को मिलेगा। वहीं टेलीफोटो कैमरे में बड़ा अपर्चर मिलने की संभावना है, जिससे कम रोशनी में जूम फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है।

A20 चिप और बेहतर कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro सीरीज में एपल की नई A20 चिप मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह चिप मौजूदा जनरेशन की तुलना में करीब 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकती है। इसके साथ ही नया C2 मॉडेम भी दिया जा सकता है, जिससे 5G कनेक्टिविटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिल सकता है।

Also read: Vivo ने अपने पहले Over-Ear हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत

भारत में संभावित कीमत और लॉन्च

Apple आमतौर पर सितंबर में अपने नए iPhone लॉन्च करता है और इस बार भी यही उम्मीद की जा रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,34,900 रुपये हो सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग 1,49,900 रुपये से शुरू हो सकती है, हालांकि, इन सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और अंतिम फीचर्स, कीमत व उपलब्धता का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा।