Uttar Pradesh News: सीएम योगी ने गुरुवार को राप्ती नदी के एकला बंधे पर कूड़े का निस्तारण कर बनाए गए ईक पार्क,नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
इस दौरान उन्होंने इको पार्क का दौरा किया। ईको पार्क में वेस्ट से बनी कलाकृतियां को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाई। साथ ही शेर का ढांचा वेस्ट मटेरियल से बना है।
अखिलेश यादव का तंज
सीएम योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाए धड़ाम। लगता है कोरोना काल का शेर है। तभी बाल इतने लंबे है। शेर बनाना ही था तो कायदे से बनाते और इसके लिए सपाकाल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते।