KhabarFast

Thalapathy Vijay की इन फिल्मों में मिलेगा एंटरटेनमेंट और एक्शन का फुल डोज, हर सीन करेगा आपको हैरान

Nancy | 05 May, 2026

Thalapathy Vijay Movies: इस समय तमिलनाडू की राजनीति में थलपति विजय का नाम चर्चा का केंद्र हुआ है। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली बार हिस्सा लिया और भारी बहुमत से जीत हासिल की। लेकिन साउथ सिनेमा के विजय सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए एक इमोशन हैं। जिनकी फिल्मों में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक्शन, इमोशंस और ट्विस्ट का भंडार होता है। वहीं, 2026 में उनकी आखिरी फिल्म जन नायक रिलीज होगी, जिसे लेकर एक्टर को सेंसर बोर्ड की अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चलिए आपको बताते विजय की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

1. घिल्ली (Ghilli, 2004)

धरनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म विजय की सुपरस्टार इमेज को मजबूत बनाने वाली मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में एक कबड्डी प्लेयर की कहानी दिखाई जाती है, जहां एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। इस फिल्म का क्रेज कुछ इस तरह बढ़ा कि स्क्रीन से आंखें हटाना मुश्किल हो जाता है। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स और विजय का एनर्जेटिक परफॉर्मेंस आपको अंत तक बांधे रखेगा।

2. थुप्पाक्की (Thuppakki, 2012)

ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में विजय एक आर्मी ऑफिसर के रोल में है। आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी कहानी सस्पेंस, इंटेलिजेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी है। इसके अलावा हमेशा की तरह इस फिल्म में विजय की डायलॉग डिलीवरी एकदम परफेक्ट रही।

Also read: तमिलनाडु में TVK की बड़ी बढ़त, थलपति विजय के घर पहुंच कर फिल्मी सितारे दे रहे बधाई

3. मर्सल (Mersal, 2017)

एटली की इस ब्लॉकबस्टर में विजय ट्रिपल रोल में नजर आए। हेल्थकेयर सिस्टम की कमियों पर सवाल उठाती इस फिल्म में इमोशंस, रिवेंज और सोशल मैसेज का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। विजय की वर्सेटाइल एक्टिंग और दिल को छू लेने वाले मोमेंट्स इस फिल्म को यादगार बनाते है।

4. मास्टर (Master, 2021)

लोकेश कनगराज के साथ विजय की यह पहली फिल्म थी। एक अल्कोहलिक प्रोफेसर और क्रिमिनल के बीच की जंग – जहां डायलॉग्स, एक्शन और पर्सनैलिटी क्लैश हर पल को इंटेंस बनाते हैं। दर्शकों ने भी विजय की एंक्टिंग की काफी तारीफ की।

5. लियो (Leo, 2023)

विजय ने लोकेश कनगराज के साथ दूसरी फिल्म लियो की, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। ब्रूटल एक्शन, साइकोलॉजिकल टेंशन और हाई स्टेक्स वाली कहानी इसे विजय की सबसे इंटेंस फिल्मों में से एक बनाती है।