Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी सिंगर-डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अपने पति वीर साहू के साथ शादी में वो प्यार महसूस नहीं हुआ, जो होना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कलाई पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया, जिसे अह हटाने का फैसला किया है। जिस वजह से उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शादी को लेकर दिया शॉकिंग बयान
सपना चौधरी ने हाल ही में कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी साल 2020 में वीर साहू से हुई थी, जिस अब छह साल हो चुके। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम पोरस और शाहबीर हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उन्हें शादी में प्यार फील हुआ या नहीं, तो उन्होंने कहा 'प्यार वो होता है जो आत्मा छू जाए... मुझे वैसा प्यार सिर्फ मां से मिला।' उन्होंने आगे कहा कि पति के लिए उन्हें वो प्यार महसूस नहीं होता, लेकिन फिर भी रिश्ता निभा रही हूं और शादी अच्छे से चल रही है। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रहे हैं।
टैटू हटाने का फैसला
इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान जब पति के नाम 'वीर' वाले कलाई के टैटू का जिक्र हुआ, तो सपना ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इसे हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'अभी मुझेये सारे टैटू हटवाने हैं...शूटिंग के दौरान मुंह से ज्यादा टैटू के मेकअप में वक्त लगता है। मुझे आगे और काम करना है, एक्टिंग पर ध्यान देना है। बहुत सारे किरदार प्ले करने होते हैं, जिसमें टैटू रुकावट बनता है, तो मैं इस रुकावट को हटाना चाहती हूं।'
सपना के इन जवाबों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जिस वजह से उनके तलाक और रिश्ते में खटास की अफवाहें तेज हो गई हैं। हालांकि, सपना चौधरी और वीर साहू की तरफ से उनके तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।