Aamir Khan Emotional Moment: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान रविवार को बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशनल इवेंट 'एक दिन की महफिल' में भावुक होकर रो पड़े। मुंबई में आयोजित इस म्यूजिकल इवेंट के दौरान जब जुनैद और साई पल्लवी की परफॉर्मेंस हो रही थी, तब आमिर की आंखें भर आईं और उन्होंने अपनी शर्ट से आंसू पोंछे। यह नजारा देखकर पूरा हॉल भावुक हो गया। यहां तक कि फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि वे आमतौर पर पब्लिक में अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बाप-बेटे के इस प्यार की तारीफ कर रहे हैं।
आमिर खान हुए भावुक
वीडियो में आमिर खान जुनैद खान और फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी के बगल में बैठे नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान पिता का दिल पिघल गया और वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। जुनैद खान ने तुरंत पिता को संभाला, जबकि साई पल्लवी ने भी उनके साथ रही। आमिर खान ने बाद में मंच पर गाना भी गाया और फिल्म की तारीफ करते हुए साई पल्लवी को देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बताया।
आमिर खान ने इवेंट में कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें उनका बेटा लीड रोल में है। उन्होंने जुनैद की मेहनत की सराहना की और कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। साई पल्लवी ने भी इवेंट में हिंदी में भावुक स्पीच दी, जिसमें उन्होंने आमिर खान को धन्यवाद दिया और अपनी पहली हिंदी फिल्म का अनुभव शेयर किया।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, फिल्म 'एक दिन' आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। जो जुनैद खान की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें साई पल्लवी उनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनर है। फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। यह एक भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें एक दिन की घटना पूरे जीवन को बदल देती है। ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों को पसंद आ रहा है।