Ram Gopal Varma on Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी सिर्फ 81 सीटों पर समिट गई। जबकि भाजपा ने कुल 206 सीटें हासिल कीं। इसके बावजूद TMCप्रमुख और और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को 'लूटा गया' बताते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से विजयी रही है।
जिस वजह से राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्मी जगत तक उनकी काफी आलोचना हो रही है। ममता बनर्जी की इस जिद पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा और फिल्म निर्माता-सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मूल भावनाओं के खिलाफ बताया
अपनी भवानीपुर सीट से हारी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणामों से TMC और ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी खुद अपनी ही भवानीपुर सीट से हार गई। उन्होंने हराने वाले भाजपा के सुवेंदु अधिकारी है। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। हमने चुनाव नहीं हारा। सवाल ही नहीं उठता।' उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
After so many DECADES in POLITICIS and 15 years as C M , I can’t believe that @MamataOfficial is ignoring that DEMOCRACY by it’s very DNA is about INSTITUTIONS and attacking them amounts to attacking DEMOCRACY
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 6, 2026
राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया
ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान के बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राम गोपाल वर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'राजनीति में इतने दशकों और मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल बिताने के बाद भी ममता बनर्जी इस बात को नजरअंदाज कर रही हैं कि लोकतंत्र का डीएनए ही संस्थाओं से बना है। संस्थाओं पर हमला करना असल में लोकतंत्र पर हमला है।' उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणाम स्वीकार करना और संस्थागत परंपराओं का सम्मान करना जरूरी है।
अशोक पंडित का तीखा हमला
इसके अलावा फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने बई इस मामले में अपनी राय रकी है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहते हुए किए गए कथित अपराधों के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। क्योंकि वह राज्य में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, पलायन और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार है। ये सब उनकी मौजूदगी में हुआ, जो समाज के लिए खतरनाक है।