Mouni-Suraj Divorce: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्टर्स मौनी रॉय और उनके पति बिजनेसमैन सूरज नांबियार के तलाक की खबर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। लेकिन इन सब में दिशा पाटनी घुन की तरह पिसती नजर आ रही है। दरअसल, बीते गुरुवार को मौनी और सूरज ने साझा बयान जारी कर अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया। दोनों ने साफ तौर पर कहा है कि यह फैसला उन्होंने आपसी समझ और समझौते से लिया है। इसलिए उनके जीवन में दखलअंदाजी न करने की अपील की है।
दिशा पाटनी बनी ट्रोलर्स का निशाना
मौनी और सूरज के तलाक की खबरों के बीच रॉय की करीबी दोस्त दिशा पाटनी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स बिना किसी सबूक रे दिशा को ही इस तलाक का कारण बताया है। इसके अलावा उन्हें 'घर तोड़ने वाली', 'कबाब में हड्डी' और 'लड़ाई करवाने वाली' जैसे शब्दों से ट्रोल किया जा रहा है।
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेययर किया था, जि, पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'करा दी ना मौनी और सूरज की लड़ाई।' एक अन्य ने लिखा 'आपने सूरज को अनफॉलो क्यों किया?' जबकि एक ने लिखा 'आपकी संगत में रह के मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया।'
मौनी -सूरज की 4 साल की शादी खत्म
दरअसल, बीते कुछ समय पहले मौनी के सूरज को इंस्टा से अनफॉलो करने की खबर सामने आई। फिर उनकी वेडिंग फोटोज को लेकर अफवाहें उड़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने अपना तलाक कंफर्म किया। दोनों ने अपने बयान में किसी तीसरे व्यक्ति या किसी खास वजह का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। इसके अलावा उन्होंने फर्जी कहानियों पर विश्वास न करने को कहा है। हालांकिस इस पूरे मामले में दिशा पाटनी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।