Ranveer-Deepika Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे और दिल छू लेने वाले अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। इस खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से इस खुशखबरी पर ढेर सारे शुभकामनाएं आ रही हैं। कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।
रणवीर-दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी
दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बेटी दुआ को साथ लेकर शेयर की। पोस्ट में एक प्यारा फैमिली पल कैद है ,जिसमें दुआ के हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसमें टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। कपल ने पहले बच्ची दुआ को 2024 में जन्म दिया था और अब घर में दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। तो वहीं, पोस्ट में दुआ का क्यूट अंदाज देखकर फैंस काफी खुश है और कपल को बधाई दे रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट्स में 'दुआ को अब छोटा भाई या बहन मिलने वाला है' जैसे मैसेज लिखे हैं।
साल 2018 में की थी शादी
मालूम हो कि रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी। जबकि उनकी पहली संतान दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। उस समय भी दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा एक क्रिएटिव और अनोखे तरीके से की थी। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर #RanveerDeepikaBaby2 ट्रेड होने लगा है। बता दें, दोनों ही व्यस्त शेड्यूल के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देते दिख रहे हैं। रणवीर हाल ही में अपनी फिल्मों की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जबकि दीपिका भी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का खास ख्याल रख रही है।