PNB Officer Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने युवा और योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर दी है। बैंक ने 30 ऑफिसर स्केल-I के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सरकारी बैंक में स्थिर करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। इसकी आवेदन की आखिरी तारीख 05 मई 2026 है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीरवार समय से पहले इसके लिए आवेदन कर दें। बता दें, ऑफिसर स्केल-I में सामान्य बैंकिंग, क्रेडिट, फाइनेंस, डिजिटल बैंकिंग और अन्य क्षेत्र के विभाग शामिल है।
योग्यता पात्रता
1. स्नातक डिग्री (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
2. कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य।
3. आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)।
4. संबंधित क्षेत्र में 1-2 वर्ष का अनुभव वांछनीय (कुछ पदों के लिए)।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और इंटरव्यू पर आधारित होगा।
आवेदन कैसे करें?
1. इच्छुक उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'Career' सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
3. आवेदन शुल्क: के लिए सामान्य/OBC वर्ग को ₹850 और SC/ST/EWS के लिए ₹175 (ऑनलाइन पेमेंट)।
4. आवेदन पत्र में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
PNB के इस भर्ती अभियान से युवाओं को सरकारी क्षेत्र में अच्छे वेतन, भत्तों और प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे। बैंक की ओर से बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों को पूरे भारत में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है। अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।