KhabarFast

'लंबे समय से चले आ रहे मतभेद के कारण...' AAP छोड़ने और FIR दर्ज होने पर संदीप पाठक ने तोड़ी चुप्पी

Sachin Kumar | 03 May, 2026

Sandeep Pathak Statement:पिछले दिनों राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत 7 सांसदों ने AAP से इस्तीफा देकर हैरान कर दिया था। राघव चड्ढा और संदीप पाठक समते 7 सांसद अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब संदीप पाठक अपने ऊपर हुई एफआईआर और आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि कल से टीवी चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि पंजाब में मेरे खिलाफ दो मुकदम दर्ज किए गए हैं। मुझे अभी तक इन एफआईआर के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

FIR दर्ज होने पर क्या कहा

संदीप पाठक ने कहा कि कल से मैं मुकदमे की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं जवाब दे सकूं। मेरे पास अभी तक एफआईआर की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि अगर सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करके कोई मुकदम दर्ज किए गए हो तो मैं उसे देखने के बाद ही पूरी तरह से जवाब दे पाऊंगा।।

AAP छोड़ने पर क्या बोले

आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी मुझे जानता है, जिसने भी मेरे साथ काम किया है, चाहे वे वॉलंटियर हों या नेता, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। जब तक मैंने आम आदमी पार्टी में काम किया, मैंने सिद्धांतों और नेकी के तहत काम किया।

Also read: LPG नियम सख्त...डबल कनेक्शन और बिना KYC वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

AAP छोड़ने का कारण बताया

संदीप पाठक ने कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं। मैं सिद्धांतों और नेकी के आधार पर काम करता रहूंगा। राजनीति में सफलता या असफलता मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि, भले ही मैं असफल हो जाऊं, मैं कभी भी अपने राजनीतिक धर्म ना तोड़ूं। मैंने आम आदमी पार्टी किसी निजी वजह से नहीं हटा। मैंने ऐसा विचारधारा और काम करने के तरीके में लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के कारण अलग होने का फैसला किया।