KhabarFast

Donald Trump:वेनेजुएला-ईरान के बाद इस देश पर ट्रंप की टेढ़ी नजर! कहा- जल्द ही कब्जा करने वाले हैं

Sachin Kumar | 02 May, 2026

Donald Trump On Cuba: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई बहस छेड़ दी है। फ्लोरिडा के पाम बीचेस में फोरम क्लब के एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द क्यूबा पर कब्जा करने वाला है।

कार्यक्रम में ट्रंप पूर्व प्रतिनिधि डैन माइका का जिक्र करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि डैन क्यूबा से जुड़ा हैं और उसी दौरान उन्होंने कहा कि हम उस जगह पर लगभग तुरंत कब्जा करने जा रहे हैं। इस बयान ने वैश्विक नेताओं का ध्यान खींचा है।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि वहां कई दिक्कतें हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह एक साथ कई काम नहीं करना चाहते। ट्रंप के कहने का मतलब है वह एक-एक करके सभी काम पूरा करेंगे। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि अमेरिकी युद्धपोत देखने भर से ही क्यूबा के लोग सरेंडर कर देंगे। हालांकि, ट्रंप का बयान विस्तार रूप से नहीं था और ना ही इस पर व्हाइट हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।  

Also read: ईरान की IRGC ने दो जहाजों को किया सीज, जब्त कर ईरान ले गई फोर्स

क्यूबा पर नए प्रतिबंध

डोनाल्ड ट्रंप ने 1 मई 2026 को क्यूबा के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इन प्रतिबंधों में क्यूबा के कुछ लोगों को निशाना बनाया गया है और उनके साथ काम करने वाले विदेशी बैंकों को चेताया गया है। इसे क्यूबा पर दवाब बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है। ट्रंप के बयान और हालिया फैसलों को देखते हुए यह साफ है कि अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव आने वाले समय में बढ़ने की आशंका है।