KhabarFast

DELHI NEWS: शाहबाद डेयरी में गोलियों की गूंज, 11 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश ढेर

Parth Jha | 10 Mar, 2026

Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टेशन एरिया के शाहबाद डेयरी इलाके के पास पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ के बादगिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वे बवाना व्यापारी हत्या मामले में वांछित थे।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कुल 11राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाशों की ओर से 6राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में 5राउंड फायर किए।गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है।

बवाना कारोबारी हत्याकांडमें शामिल थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी करीब एक महीने पहले हुए बवाना कारोबारी हत्याकांड में शामिल थे।इस वारदात में बदमाशों ने कारोबारी का पीछा कर उसे गोली मार दी थी, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।