KhabarFast

ED केस में रॉबर्ट वाड्रा को मिली बेल, कोर्ट से राहत के बाद दिया बड़ा बयान

Parth Jha | 16 May, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में रॉबर्ट वाड्रा पेश हुए थे। पेश के दौरान कोर्ट ने उन्हें नियमित प्रक्रिया के तहत जमानत दे दी गई। बता दें कि किसी भी मामले में जब चार्जशीट दाखिल हो जाती है तो कोर्ट में पेश होकर जमानत लेना एक समान्य कानूनी प्राक्रिया मानी जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत रॉबर्ट वाड्रा आज राउस एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे।

शिकोहपुर ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी। मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं हमेशा यहीं रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। मैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

मामला अभी खत्म नहीं हुआ

फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से जमानत जरूर मिल गई है। लेकिन मामला अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस मामले में कानून प्रक्रिया जारी रहेगी। वाड्रा की पेशी के दौरान राउस एवेन्यू कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।