KhabarFast

DELHI NEWS: ख्याला में LPG गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 46 सिलेंडर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Parth Jha | 19 Mar, 2026

DELHI NEWS: राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ख्याला इलाके में चल रहे अवैध LPG होर्डिंग और रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक साथ तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 46गैस सिलेंडर, वज़न मशीनें और अवैध रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। इस पूरे ऑपरेशन में 4आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में एएसआई ऋषि, एएसआई कप्तान, एएसआई उमेश, एएसआई मनोज त्यागी, हेड कांस्टेबल शमशेर, हेड कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल दिनेश की टीम ने अंजाम दिया, जो एसीपी ऑपरेशंस विजय सिंह की निगरानी में काम कर रही थी।

वहीं, इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी दराड़े शरद भास्कर ने की है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और गैस एजेंसियों की संभावित भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है।