KhabarFast

Delhi News: आभूषण का शौक युवक के लिए बना काल, दोस्त ने हत्या कर शव के किए टुकड़े

Parth Jha | 03 Mar, 2026

Crime In Delhi:इस कलयुगी दुनिया में अब दोस्त भी दोस्त ना रहा है। लालच बुरी बला है आज तक आपने पढ़ा होगा लेकिन अब ऐसा हकिकत में भी हुआ है। वो भी देश की राजधानी दिल्ली में। दिल्ली के द्वारका में युवक पर लालच इस कदर हावी हो गया कि उसने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के अनुसार मृतक शख्स के हाथों में सोने की अंगूठी देखकर और चेन देखकर उसके दोस्त को लालच आ गया। इसी लालच में आकर दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि दोस्तों ने शख्स को कमरे में बुलाकर पैसों की मांग की। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर दिया। हत्या करने के बाद मृतक का फोन आरोपियो ने ऑन रखा ताकि लोगों को लगे की वह जिंदा है। सबूत मिटान के लिए आरोपियों ने अपना फोन भी साथ रखा, ताकी पुलिस जांच में ट्रैक न हो। दिल्ली पुलिस ने द्वारका की ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 18फरवरी को अनुरूप गुप्ता को एक दोस्त ने अपने कमरे पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

स्कूटी की वजह से साजिश का पर्दाफाश

बता दें कि अनुरूप गुप्ता छत्तीसगढ़ कैंटिन का संचालन करता है। उसे हाथों पर सोने की अंगूठियां और गले में चेन पहनना अच्छा लगता था लेकिन, इसी शौक की वजह से उसकी जान चली गई। जांच में खुलासा हुआ कि चार लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शव के टुकड़े किए और बोरे में भरकर वृंदावन की तरफ निकल गए। वृंदावन जाते वक्त शव को यमुना नदी में फेंक दिया लेकिन आरोपी की स्कूटी ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।