KhabarFast

‘पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था’ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ ने किया बड़ा खुलासा

Parth Jha | 03 Oct, 2025

नई दिल्लीएक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायुसेना के एयर चीफ एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विंग कमांडर जयदीप सिंह ने इस पर पूरी जानकारी दी।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना के विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे पर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, "उनका (पाकिस्तान का) बयान 'मनोहर कहानियां' है। उन्हें खुश रहने दीजिए, आखिरकार, उन्हें भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपने दर्शकों को कुछ दिखाना है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता- एयर चीफ मार्शल एपी सिंह

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने मेरे 15 जेट मार गिराए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए। मुझे उम्मीद है कि उन्हें इस बात का यकीन हो गया होगा, और जब वे दोबारा लड़ने आएंगे तो मेरे बेड़े में 15 कम विमान होंगे। तो मैं इसके बारे में बात क्यों करूँ? आज भी, मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूँगा कि क्या हुआ, कितना नुकसान हुआ, कैसे हुआ, क्योंकि उन्हें पता तो चलने दीजिए।  क्या आपने एक भी तस्वीर देखी है जहाँ हमारे किसी एयरबेस पर कुछ गिरा हो, हमें कोई टक्कर लगी हो, कोई हैंगर तबाह हुआ हो, या ऐसा कुछ? हमने उन्हें उनकी जगहों की इतनी सारी तस्वीरें दिखाईं। लेकिन, वे हमें एक भी तस्वीर नहीं दिखा पाए। तो उनकी कहानी 'मनोहर कहानियाँ' है। उन्हें खुश रहने दीजिए, आख़िरकार, उन्हें भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपने दर्शकों को कुछ तो दिखाना ही है। मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।"

उनके ठिकाने बदल रहे हैं और अब वे शायद...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी समूहों द्वारा मुख्यालय स्थापित करने की खबरों पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह कहते हैं, "ज़ाहिर है, यह अपेक्षित था... इसलिए, हमें ऐसी खबरें भी मिल रही हैं कि उनके ठिकाने बदल रहे हैं और अब वे शायद बड़े ढांचों की बजाय छोटे ढाँचे बनाएंगे। लेकिन अगर खुफिया जानकारी उपलब्ध है, तो अब हमारे पास बिल्कुल सटीक निशाना लगाकर उनके किसी भी ठिकाने के अंदर तक जाने की क्षमता है। हम उन्हें और उनके ठिकानों को नष्ट कर सकते हैं। इसलिए, हमारे विकल्प नहीं बदले हैं। इस मामले में हमारे विकल्प वही रहेंगे।"