KhabarFast

NEET UG-2026 पेपर की 10 लाख में डील! बेटे को मिले सिर्फ 107 नंबर, CBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Parth Jha | 15 May, 2026

NEET UG-2026:  NEET 2026 पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ है| सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है, जिसमें अब बड़ा खुलासा हुआ है| आरोपी दिनेश बिवाल ने पेपर लीक में 10 लाख रुपये खर्च करने की बात कबूल की है|

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिनेश बिवाल ने CBI की पूछताछ में बताया कि उसने अपने बेटे के लिए 10 लाख रुपये में NEET पेपर खरीदा था, हालांकि परीक्षा में इसका उतना फायदा नहीं हुआ.| क्योंकि उसके बेटे के सिर्फ 107 नंबर आए थे|

10 लाख में खरीदा पेपर

जांच में पता चला कि 600 नंबर का पेपर लेने के बाद भी दिनेश का बेटा ऋषि 107 नंबर ही हासिल कर पाया| अब सीबीआई पूरे पेपर लीक नेटवर्स की जांच कर रही है|  सूत्रों के मुताबिक, एग्जाम पेपर टैलीग्राम, छात्रों को क्वेश्चन पेपर पहुंचाने और लाखों में पेपर बेचने की जानकारी मिली है| इस मामले में फिलहाल आरोपी मंगीलाल और दिनेश का नाम सबसे ज्यादा सामने आया है|

राजस्थान में बड़े नेटवर्क का खुलासा

दिनेश बिवाल राजस्थान के सीकर का रहना वाला है. वहां एक फ्लैट में उसका बेटा रहता था अब सीबीआई को शक है कि फ्लैट से ही छात्रों तक नीट का प्रश्नपत्र पहुंचाने का नेटवर्क चलाया जा रहा होगा| अब जांच एजेंसी वहां स्थित तमाम कोचिंग सेंटर की भी जांच कर रही है|

Also read: Delhi Crime News: मामूली कहासुनी के बीच खूनी खेल, पैसे मांगने पर नाई पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

रिमांड में 5 आरोपी

इस मामले में 5 आरोपी सीबीआई की रिमांड पर हैं| एजेंसी ने अदालत में कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है क्योंकि यह एक बड़ा नेटवर्क लग रहा है| हम गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो| बता दें कि आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट, कॉल रिकॉर्ड समेत अन्य डिवाइस की जांच की जा रही है| वहीं NTA और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी|

कैसे शुरू हुई  डील?

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ कि अप्रैल 2026 में नासिक के शुभम ने यश यादव से कहा था कि मंगीलाल अपने छोटे बेटे के लिए NEET UG-2026 का लीक पेपर खरीदना चाहता है| तभी से यह 10-12 लाख रुपये की डील की बात शुरू हुई| फिर शुभम ने 29 अप्रैल को यश यादव कक्कड़ को मंगीलाल से डॉक्यूमेट्स और चेक लेना भेजा. डॉक्यूमेट्स और चेक लेने के बाद उन्हें शुभम तक नहीं पहुंचाया गया| फिर 29 अप्रैल को टैलीग्राफ पर पीडीएफ भेजी गई| ऐसे करते-करते पेपर की डील आगे तक होती रही| अब इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं|