Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले इस पावन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। उन्होंने अपने विचारों, संघर्षों और कर्मों से भारत के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय समारोह सामाजिक जागरण, शिक्षा और समानता के संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर दिया। आज ही महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की आधारशिल रखी गई। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सैनी शिक्षा समिति समाज के उत्थान के लिए कर रही निरंतर कार्य है। सैनी समाज ने हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सेवा को धर्म माना है।
समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें- सीएम
सीएम नायब सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्व इस समाज की धरोहर है। आज सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के रास्ते पर चलकर एक ऐसा समाज का निर्माण, जो समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग संस्थान खोलने का ऐलान
इस दौरान सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग संस्थान को जल्द खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। साथ ही उन्होंने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र को अपने ऐच्छिक कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।