KhabarFast

चंडीगढ़ में सनसनी, प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, 8-10 राउंड फायर

Parth Jha | 18 Mar, 2026

Murder in Chandigarhचंडीगढ़ के सेक्टर-9 गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलवार ने प्रॉपर्टी डीलर को आठ गोली मारी थी। जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार होकर हमलावर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह जिम से बाहर निकाला था। जैसे ही वह बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं आसपास के लोगों ने घायल अवास्था में चरणप्रीत सिंह को पीजीआई ले जाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से तेजी से फरार हो गए। पुलिस के लिए उनकी पहचान करना फिलहाल चुनौती बना हुआ है।