Rules Changing From 01st June: नए महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है, जो आम लोगों के लिए महंगाई का नया दौर लेकर आई है। दरअसल, आज 01 जून 2026 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं। जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। जबकि कई वाहन कंपनियों ने नई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग, टैक्स के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। तो चलिए 01 जून से लागू हुए नियमों के बारे में जानते हैं।
1. कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे
19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 से 53 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह 3,113.50 रुपये का हो गया है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे खाने के व्यवसायों पर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी
01 जून से कार खरीदना भी महंगा हो गया है। मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडलों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हुंडई ने भी अपने कई मॉडलों की कीमतें लगभग 2% तक बढ़ा दी हैं। यानी अब कार खरीदने के लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
3. दूध और डेयरी उत्पाद महंगे
01 जून से केरल के प्रमुख डेयरी ब्रांड मिल्मा (Milma) ने सभी प्रकार के दूध और दही की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए है। जिससे रोजाना के खर्च में इजाफा हुआ है।
4. PAN के नियमों में बदलाव
01 जून से सरकार ने PAN से जुड़े कई नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इन नियमों के तहत अब आपको छोटे-मोटे लेनदेन में PAN की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बड़ी प्रॉपर्टी डील और अन्य हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन में PAN अनिवार्य है।
5. UPI के नियमों में बदलाव
01 जून से UPI के कुछ नियमों में भी बदलाव हुए है। अब अगर आप UPI के माध्यम से किसी को पैसे भेजते है तो सामने वाले शख्स का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। NPCI ने UPI फ्रॉड कम करने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है।
6. EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान
01 जून से EPFO 3.0 से PF निकालना अब और ज्यादा आसान हो गया है। PF खाताधारक अब PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।