KhabarFast

दरिंदगी की सारी हदें पार, लाश के साथ बार-बार किया रेप; इंदौर का ये कांड दिमाग कर देगा सन्न!

Parth Jha | 17 Feb, 2026

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर से जो खबर आई, उसे जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। यहां एमबीए की एक छात्र के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि क्यों उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर डाली।

आरोपी ने बताया कि सेक्स से इनकार करने पर उसने बौखलाहट में आकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और बार-बार लाश के साथ रेप करता रहा। आरोपी ने कहा कि गर्लफ्रेंड ने उसे पीरियड्स होने की बात कही थी लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली

द्वारकापुरी टीआई मनीष कुमार के अनुसार, मंदसौर के पीयूष धामनोदिया इंदौर में पढ़ाई करता था। उसके पिता व्यापारी हैं। उसकी एक बहन और एक भाई है। पीयूष इंदौर में निजी कॉलेज में पढ़ाई करता था, जहां उसकी मुलाकात द्वारकापुरी की रहने वाली एमबीएम की छात्रा से हुई। वहीं, दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के लिए जीने-मरने की कसमें खाते थे। लेकिन, पीयूष को शक होने लगा था कि उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों से भी संबंध रखती है। वह पिछले कुछ वक्त से नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि पीयूष ने गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाकर मैगी खिलाई फिर उसके साथ दरिंदगी की।

घर से लापता हो गई थी लड़की

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि उसे आधार कार्ड अपडेट करवाना है लेकिन, वह घर नहीं लौटी। लड़की के परिजनों ने काफी तलाश के बाद 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। इसी बीच 13 फरवरी को द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में कमरे से अचानक दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद लड़की के गुमशुदगी का राज खुला। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो 25 वर्षीय लड़की की लाश को देखकर हैरान रह गई। क्योंकि शरीर पर चाकू गोदने के निशान थे।