KhabarFast

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने करा अपना पिंडदान, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने दिया नया नाम

Parth Jha | 25 Jan, 2025

Mamta Kulkarni: महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ले ली है। एक्ट्रेस ममता को नया नाम दे दिया गया है। दीक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किए हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। 24जनवरी को अखाड़े में दीक्षा प्राप्ति से पहले उन्होंने संगम में अपना पिंडदान किया। उसके बाद अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक हुआ।

साध्वी बनी ममता को मिला नया नाम

बता दें, ममता ने काफी समय पहले ही संन्यास ले लिया था। वह साध्वी की जिंदगी जी रही थीं। हाल ही में वो 24साल बाद भारत लौटी हैं। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की। दीक्षा के बाद उन्हें अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। उन्होंने महाकुंभ से कई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कि जिसमें वह भगवा वस्त्र पहने नजर आईं हैं।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण दी जानकारी

मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ममता कुलकर्णी पिछले 2सालों से  हमारे सम्पर्क में थीं। वह इस अखाड़े में आने से पहले जूना अखाड़े में शिष्या रह चुकी हैं। उसके बाद वह हमारे सम्पर्क में आईं। जिसके बाद उन्होंने पद की मांग की। मांग के दौरान ममता ने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है। दीक्षा लेने के लिए संगम में ममता ने अपना पिंडदान किया। इसमें उन्होंने फूलों से सजी एक थाल में दीया रखकर उसे गंगा में प्रवाहित कर संन्यास की दीक्षा ले ली।

ममता कुलकर्णी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महादेव, मां काली और मेरे गुरु का ये आदेश था। ये सब उन्होंने डिसाइड किया था। में आज के दिन दीक्षा प्राप्त करु यह भी उन्होंने डिसाइड किया था। मैंने कुछ नहीं किया है। मैंने उनकी आज्ञा अनुसार विधि विधान से दीक्षा ली हैं।