KhabarFast

मेरठ में अजब-गजब! बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने बांटे लड्डू, जमकर बजाए गए ढोल-नगाड़े

Parth Jha | 05 Apr, 2026

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार बेटी के तलाक होने पर जश्न मना रहा है। उसके गले में माला पहनाई गई, मिठाई खिलाई, परिवार के लोग डांस कर रहे हैं और पिता भी खुशी से झूम रहे हैं। 

दरअसल, फैमिली कोर्ट ने बेटी का तलाक मंजूर किया पिता जश्न में डूब गए। मेरठ कचहरी में खूब मिठाइयां बांटी गई और ढोल की थाप पर परिवार के डांस करने लगे। इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय भी बन गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मेरठ के शास्त्रीनगर  रहने वाले सेवानिविर्त जज डॉ ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता की शादी 2018 में शाहजहांपुर के रहने वाले गौरव अग्निहोत्री से की थी। गौरव सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं और जालंधर में तैनात हैं। दोनों की शादी के बाद ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता चला गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रणिता ने तलाक लेने का निर्णय कर लिया। जब ये मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा तो प्रणिता और गौरव का तलाक मंजूर कर लिया गया। बस फिर क्या था पिता और रिश्तेदारों ने ढोल नगारे बजवाए, माला मंगवाई और फिर तलाक का जश्न मनाना शुरू कर दिया। मेरठ कचहरी में हुआ ये तलाक का जश्न चर्चा का विषय बना हुआ है। 

प्रणिता ने क्या कहा

इस दौरान प्रणिता ने बताया कि मैंने फैमिली को बचाने की कोशिश की। 2021 में भी तलक होने वाला था, लेकिन मानसिकता नहीं बदली। मेरे पिता ने साथ दिया है। मैं कहना चाहती हूं कि ऐसा परिवार सबको मिले। डॉ ज्ञानेंद्र शर्मा का कहना है कि बेटी के पैदा होने पर भी ढोल नगाड़े बजाए गए थे, इसको बताना था आज भी बेटी का वही महत्व है। प्रणिता का एक बेटा भी है।